ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबा सांसद प्रतिनिधि का परिवार, स्थानीय लोगों की मदद से 8 लोगों की बची जान, दो लोग लापता

BHAGALPUR: कोडरमा के सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि उषा देवी के परिवार में एक महिला

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबा सांसद प्रतिनिधि का परिवार, स्थानीय लोगों की मदद से 8 लोगों की बची जान, दो लोग लापता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: कोडरमा के सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि उषा देवी के परिवार में एक महिला का निधन हो गया था। श्राद्धकर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए सांसद प्रतिनिधि सपरिवार गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। कुल दस लोग गंगा में स्नान करने आए थे जो तेज धार में डूबने लगे। इन सभी डूबते देख स्थानीय लोग और दुकानदार बचाने के लिए दौड़े। जिसके बाद 8 लोगों को नदी में डूबने से बचा लिया गया जबकि दो लोग लापता हैं।


ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि दोनों की मौत हो गयी है। सांसद प्रतिनिधि उषा देवी की बेटी प्रियांशु और भांजा पियूष की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है। एसडीआरएफ की टीम लापता प्रियांशु और पियूष की तलाश में जुटी है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अंचल के राजस्व अधिकारी रवि कुमार, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय पुलिस ने डुबे लोगों की खोजबीन शुरू की। बताया जाता है कि कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि उषा देवी के परिजन मिथलेश शर्मा ने बताया कि मां के देहांत होने के बाद श्राद्धकर्म घर में किया गया। श्राद्धकर्म के बाद सपरिवार शुद्धिकरण के लिए गंगा स्नान के लिए परिवार के दस लोग सुलतानगंज स्थित अजगैवीनाथ गंगा घाट पहुंचे थे।


गंगा नदी में बेरिकेंटिग क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी लोग गंगा नदी में डूबने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के 8 सदस्यों को बचाया गया लेकिन दो लोग लापता हो गये। लोगों का कहना था कि घाट पर बैरिकेंटिंग होती तो शायद यह घटना नहीं होती। 


टैग्स