1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 11 Feb 2026 02:11:41 PM IST
- फ़ोटो
BPSC Exam 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन के लिए अब OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और प्रोफाइल क्रिएशन अनिवार्य कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा किए बिना अभ्यर्थी किसी भी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। OTR के माध्यम से अभ्यर्थियों की आवश्यक जानकारी आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षित होती है, जिससे वे BPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी पहली बार BPSC की किसी परीक्षा के लिए आवेदन कर रहा है, तो प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी करनी होगी। पहला चरण है OTR रजिस्ट्रेशन, दूसरा प्रोफाइल क्रिएशन और तीसरा नए एप्लीकेशन का।
OTR रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो पर क्लिक करें। इससे आप ऑनलाइन पोर्टल पर पहुंचेंगे। लॉगिन सेक्शन में जाकर New Registration पर क्लिक करें।
ईमेल वेरिफिकेशन: वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालें। Send OTP पर क्लिक करें, OTP डालकर Verify करें।
पासवर्ड सेट करें: एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और कन्फर्म करें। Submit पर क्लिक करें।
बेसिक डिटेल्स भरें: (यह 10वीं की मार्कशीट से मेल खाना चाहिए) – नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि भरें और प्रत्येक फील्ड के बाद Verify करें। ध्यान दें कि भविष्य में ये विवरण बदले नहीं जा सकते।
आईडी प्रूफ और अन्य विवरण: आधार, पैन या ड्राइविंग लाइसेंस का चयन करें और आईडी नंबर डालें। इसके अलावा दसवीं, बारहवीं और ITI की जानकारी, ब्लड ग्रुप और पसंदीदा खिलाड़ी का नाम भरें। सारी जानकारी जांचकर I Agree और Register पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन विवरण ईमेल पर प्राप्त होगा।
प्रोफाइल क्रिएशन प्रक्रिया:
OTR के बाद अभ्यर्थी यहां लॉगिन करके ईमेल और पासवर्ड डालें। लॉगिन के बाद व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सहित सभी मांगी गई जानकारी भरें। अंतिम में फोटो अपलोड करके प्रोफाइल लॉक करें। यदि कोई गलती हो, तो प्रोफाइल अनलॉक कर सही जानकारी अपडेट की जा सकती है।
ध्यान दें कि एक से अधिक OTR रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं है, इसलिए OTR और प्रोफाइल क्रिएशन के दौरान जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। इन चरणों को पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थी किसी भी BPSC भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सभी उम्मीदवारों की जानकारी सुरक्षित, सटीक और केंद्रीकृत रूप से उपलब्ध हो, जिससे ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आए।