Hindi News / news / पटना : गंगा नदी में डूबने से 3 साल की बच्चे की मौत,...

पटना : गंगा नदी में डूबने से 3 साल की बच्चे की मौत, मां के साथ कर रहा था स्नान

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Aug 28, 2020, 1:15:01 PM

पटना : गंगा नदी में डूबने से 3 साल की बच्चे की मौत, मां के साथ कर रहा था स्नान

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर पटना के बाढ़ से आ रही है, जहां स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूबन से तीन साल के बच्चे  अंकुश कुमार की मौत हो गई. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. 

बताया जा रहा है कि अथमलगोला थाना इलाके के गंज पर गांव की है. गांव की ही रहने वाली एक महिला अपने तीन साल के बच्चे के साथ स्नान करने गंगा नदी पहुंची. 

जहां महिला ने बच्चे को स्नान करा कर नदी के किनारे बैठा दिया और फिर खुद स्नान करने लगी. तभी बच्चा दोबारा पानी में उतर गया. जबतक महिला उसे पकड़ पाती वह गहरे पानी में समा  गया. बच्चे को डूबता देख महिला ने शोर मचाया, जिसे सुन मौके पर परिजन पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाल गया पर तब तक उसकी मौत हो गई थी.