ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखें

युवक की मौत के बाद लोगों का हंगामा, शव बरामदगी को लेकर अशोक राजपथ को किया जाम

PATNA CITY: गंगा नदी में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आज जमकर हंगामा मचाया। दो दिन पूर्व हुई इस घटना के बाद अब तक शव नहीं मिलने से गुस्साएं लोगों ने अशोक राजपथ

युवक की मौत के बाद लोगों का हंगामा, शव बरामदगी को लेकर अशोक राजपथ को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: गंगा नदी में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आज जमकर हंगामा मचाया। दो दिन पूर्व हुई इस घटना के बाद अब तक शव नहीं मिलने से गुस्साएं लोगों ने अशोक राजपथ पर पुतला रखकर घंटों सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग शव की बरामदगी और परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया जिसके बाद मुख्य सड़क पर आवागमन शुरू किया गया। 

गौरतलब है कि पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर एक युवक की मौत गंगा में डूबने से हो गयी थी। गंगा नदी में नहाने के दौरान यह घटना हुई थी। इस हादसे में 18 वर्षीय रौशन की मौत हो गई। मृतक का शव नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने शरीफागंज मोड़ के पास अशोक राजपथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पूर्व दमराही घाट पर दाह संस्कार करने आए लोग जब गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। तभी इस दौरान उफनती गंगा में डूबने से18 वर्षीय युवक रौशन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF टीम को घटनास्थल पर बुलाया। 


NDRF की टीम ने गंगा की लहरों में शव की तलाश की लेकिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण शव नहीं मिल सका। रौशन अपने दादा के श्राद्धकर्म में परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया हुआ था तभी पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। जिसकी डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


अब तक शव नही मिलने से नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने शरीफागंज मोड़ के पास अशोक राजपथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने प्रशासन से शव की तलाश करने और मुआवजे की मांग की। जाम के कारण अशोक राजपथ पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद अशोक राजपथ पर यातायात बहाल हो सका। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता