1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 22, 2019, 11:27:39 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना पुलिस के सारे दावों की जमीनी हकीकत अब किसी से छिपी नहीं हैं. पटना पुलिस की अपराधियों पर नकेल कसने की सारी कवायद की हवा निकल गई है. पटना के बिक्रम थाना के दतियाना गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही 6 बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़ित लड़की ने बिक्रम थाना में प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन के माध्यम से पुलिस को बताया कि वो शाम में घर से बाहर निकली थी तभी 6 बदमाशों उसे उठाकर ले गए गैंगरेप की कोशिश की. लेकिन लड़की के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए. लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने 4 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट