Hindi News / news / गांधी सेतु पर लगे भीषण जाम से NH-30 पर यातायात बाधित, लोग परेशान

गांधी सेतु पर लगे भीषण जाम से NH-30 पर यातायात बाधित, लोग परेशान

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jul 06, 2021, 11:30:42 AM

गांधी सेतु पर लगे भीषण जाम से NH-30 पर यातायात बाधित, लोग परेशान

- फ़ोटो

PATNA CITY: पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। गांधी सेतु पर बीती रात से ही महाजाम लगा हुआ है। महात्मा गांधी सेतु पर लगे इस जाम का कारण कई गाड़ियों का खराब होना बताया जा रहा है। जाम के कारण गांधी सेतु से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


वही पुलिसकर्मी यातायात को बहाल करने में जुटे हैं। स्थिति यह है कि अब भी गांधी सेतु पर भीषण जाम की स्थिति देखी जा रही है। गांधी सेतु पर लगे जाम का असर अब एनएच-30 पर भी दिख रहा है। एनएच-30 पर भी करीब चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। जाम के कारण मुख्य सड़कों पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारे लगी हुई है। जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।