Hindi News / news / गांधी मैदान के लिए कूच कर गए कार्यकर्ता, फीडबैक लेकर गदगद हैं नीतीश

गांधी मैदान के लिए कूच कर गए कार्यकर्ता, फीडबैक लेकर गदगद हैं नीतीश

1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2020, 9:03:34 AM

गांधी मैदान के लिए कूच कर गए कार्यकर्ता, फीडबैक लेकर गदगद हैं नीतीश

- फ़ोटो

PATNA : कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान की तरफ कूच करना शुरू कर दिया है. जिनके कार्यकर्ता अपने नेताओं के जिन स्थानों पर रात भर चाहे वहां से सुबह सवेरे तैयार होकर गांधी मैदान के लिए निकल गए हैं. पटना की हर सड़क पर जेडीयू कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लिए हैं और नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाते हुए गांधी मैदान की तरफ जा रहे हैं.


ढोल नगाड़े और बाजे गाजे के साथ वीडियो कार्यकर्ताओं का जत्था गांधी मैदान पहुंच रहा है. मंत्री से लेकर विधायक तक के अपने क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को गांधी मैदान की तरफ लेकर आगे बढ़ रहे हैं. सबका मकसद एक है कि शक्ति प्रदर्शन में कहीं वह पीछे न छूट जाये. 


पार्टी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. देर रात तक नीतीश कुमार तैयारियों और प्रशासनिक इंतजामों के साथ-साथ फीडबैक लेते रहे कि किस इलाके से कितनी तादाद में कार्यकर्ता पटना पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश पटना में कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद देख कर आज गदगद हैं.