ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

गांधी मैदान पुलिस थाना में चली गोली, जवानों के बीच मची अफरा -तफरी

PATNA : पटना के गांधी मैदान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गांधी मैदान थाना परिसर अचानक गोली चल गई। इस दौरान पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान थाने म

गांधी मैदान पुलिस थाना में चली गोली, जवानों के बीच मची अफरा -तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के गांधी मैदान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गांधी मैदान थाना परिसर अचानक गोली चल गई। इस दौरान पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान थाने में बैठे कई लोग बाल-बाल बच गये। काफी देर तक थाना स्तर से ही इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारी फायरिंग की बात से इंकार करते रहे। लेकिन देर रात गांधी मैदान थानेदार ने गोली चलने की बात पर मुहर लगी। हालांकि, उनका कहना था कि पिस्टल में गोली फंस गई थी जिसे साफ करने के दौरान गलती से फायरिंग हुई।


वहीं, फायरिंग को लेकर एक और बात सामने आ रही थी। दरअसल, ओएलएक्स पर सामान खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस एक संदिग्ध को लेकर थाने पहुंची थी। इसी बीच आरोपित को डराने के लिये एक दारोगा ने पिस्टल निकाल ली। जबकि उसी जगह मौजूद एएसआई ने पिस्टल को अपने हाथ में ले लिया और आरोपित को डराने लगा।इसी बीच गलती से गोली चल गई। हालांकि इस दौरान सामने खड़ा आरोपित बाल-बाल बच गया। सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि आरोपित को डराने की बात बेबुनियाद है। बकौल सिटी एसपी गोली पिस्टल साफ करने के दौरान चली थी।


उधर, बताया जा रहा है कि एक पुलिस पदाधिकारी ने पिस्टल को कॉक किया तो कारतूस बैरल में अटल गई। इसी बीच एक और पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और उन्होंने बैरल से कारतूस को निकालने की जल्दबाजी में कोशिश की। इस दौरान गोली चल गई. हालांकि पिस्टल का बैरल नीचे की तरफ था, इसके कारण किसी को नुकसान नहीं हुआ। इस मामले पर गांधी मैदान डीएसपी टू प्रकाश कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हां, गलती के कारण पिस्टल से गोली चली है।