1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Feb 29, 2020, 12:07:29 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। गोपालगंज में गंडक नदी में नाव डूबी है। नाव पर सवार छह यात्री लापता है। जबकि कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गयी है। चारों तरफ चीख-पुकार मचा हुआ है।

जिले के जादोपुर मेंहदिया गांव की ये घटना है। यात्रियों से भरी ओवरलोड नाव पलट गयी है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से डूब रहे लोगों को बचाया गया है। अभी भी छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच एक महिला का शव बरामद किया गय़ा है।
नदी में डूबे कई लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। दो लोगों को आनन-फानन में लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस बीच मौके पर रेस्क्यू की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि दो और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है । हालांकि अभी भी हादसे में चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।