ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

गांजा चोर को मिली तालिबानी सजा, हाथ की उंगलियों को ही काट डाला

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को तालिबानी सजा दी गयी। गांजा चोरी करने के आरोप में कसाई मोहल्ले में आरोपित के हाथ की चार उं

गांजा चोर को मिली तालिबानी सजा, हाथ की उंगलियों को ही काट डाला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक को तालिबानी सजा दी गयी। गांजा चोरी करने के आरोप में कसाई मोहल्ले में आरोपित के हाथ की चार उंगलियों को काट दिया गया। पीड़ित युवक की पहचान गोपालगंज के फुलवरिया थाने के कोयलादेवा गांव निवासी सुबास गोश्वामी के रूप में की गयी है। 


जानकारी के मुताबिक, यह युवक गांजा चोरी करके भागा था। इसके बाद वो पैसा चुराने के लालच में फिर से चोरी करने वहीं पहुंच गया। लेकिन इसबार पकड़ा गया और उसे ऐसी सजा दे दी गयी जिससे वो जिंदगी भर अब एक हाथ से लाचार हो गया। इस युवक की पहचान कोयलादेवा गांव निवासी सुबास गोश्वामी के रूप में हुई है। यह घटना 12 सितंबर के रात की बतायी जा रही है। 


वहीं, पीड़ित युवक ने बताया कि कसाई मुहल्ले के रहने वाले चरखा बाबा के यहां जाकर उसने एक दिन गांजा चुरा लिया था। गांजा चोरी करके उसे बाजार में जाकर बेच दिया। गांजा चोरी करने के दौरान उसकी नजर वहीं पड़े नोटों की गड्डी पर पड़ गयी थी। उस दिन तो वह गांजा ही चुराकर भागा लेकिन उसे फिर से नोट के लालच ने घेर लिया। 


पीड़ित सुबास ने बताया कि वो रुपये चोरी करने के मकसद से फिर से चरखा बाबा के यहां पहुंच गया लेकिन उस दिन पकड़ में आ गया। उसे चोरी करते पकड़ा गया और फिर सजा भी दी गयी। उसके चार उंगलियों को काट दिया गया। बताया कि मांस काटने वाले ठेहा पर रखकर धारदार हथियार से उसकी चार उंगली और कलाई का कुछ हिस्सा काट दिया गया। घटना के बाद सुबास बेहोश हो गया। 


उधर, बेहोस सुबास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे इलाज के बाद अब घर भेज दिया गया है। पीड़ित युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से उनके पास इलाज के लिए भी पैसे की कमी है। पीड़ित परिवार ने एक वीडियो के माध्यम से सीवान पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। उन्होंने प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से भी मदद की अपील की है। सीवान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार से संपर्क साधा है और मामले की जांच को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।