ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गंभीर अपराधों की सूचना के लिए बिहार पुलिस ने जारी किया नया टोल फ्री नंबर, 14432 पर सूचना मिलते ही तुरंत होगा एक्शन

PATNA: लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की सूचना देने के लिए अलग टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अब ऐसे अपराध की सूचना 14432 पर दें सकते है सूचना देने वालों का नाम गु

गंभीर अपराधों की सूचना के लिए बिहार पुलिस ने जारी किया नया टोल फ्री नंबर, 14432 पर सूचना मिलते ही तुरंत होगा एक्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की सूचना देने के लिए अलग टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अब ऐसे अपराध की सूचना 14432 पर दें सकते है सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस बात की जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक जेएस गंगवार ने दी। पुलिस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। 


बिहार में बढ़ते अपराधिक वारदातों के बाद सरकार एक्टिव मोड में आ गयी है। अपराध को रोकने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस लग गयी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक टोल फ्री नंबर 14432 जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटना की सूचना पुलिस को दी जा सकती है पुलिस सूचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखेगी। यह टोल फ्री नंबर 24 घंटे और सातों दिन काम करेंगा। 


पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी कॉल नंबर 122 है जिस पर कॉल किया जा सकता है लेकिन 14432 नंबर बड़े अपराधिक वारदातों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर है। बिहार पुलिस का नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आने वाले समय में पूरे देश से इस नंबर से लोग जुड़ेंगे। 24 घंटे सातों दिन इस नंबर पर शिकायत दर्ज होंगे। मुख्यालय जीएस गंगवार ने लोगों से अपील की है कि सिर्फ बड़े अपराधिक घटनाओं  की शिकायत इस टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है। 


पूरी जानकारी पुलिस मुख्यालय गोपनीय रखेगी । यह इमरजेंसी कंप्लेंट नंबर नहीं है। पुलिस मुख्यालय का 122 इमरजेंसी कॉल नंबर है इस पर कॉल किया जा सकता है । बड़ी अपराधी घटनाओं की जानकारी देने के लिए 14432 नंबर को डायल करें। 14432 पर कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।  नए साल आने से पहले बिहार पुलिस ने बिहार के लोगों को अपराध रोकने के लिए नई सौगात नया हेल्प नंबर के माध्यम से दिया है । 


उन्होंने यह भी बताया कि बिहार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 5 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं .1 साल में साढ़े 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स बिहार पुलिस से जुड़े हैं . बिहार पुलिस फेसबुक पेज व्यूवर्स पूरे देश में चौथे नंबर पर है . बहुत तेजी से लोग बिहार पुलिस के फेसबुक पेज से जुड़ कर रहे हैं .फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर के कुल व्यूवर्स 10 लाख के करीब है.