गंगा रिवर फ्रंट का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया दौरा, बख्तियारपुर में कटाव निरोधक कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण LSGvsDC: "भैया, चूना इतना ठीक है या और लगाऊं", बल्ले से फिर असफल हुए पंत तो फैंस ने कुछ ऐसे निकाली अपनी भड़ास बिहार पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्ट.. Road Accident: 2 बाइकों की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, एक छोटी सी लापरवाही ने उजाड़े तीन परिवार बिहार में 17 IPS अधिकारियों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्ट Bihar Crime News: चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार, इतने लाख में हुई थी सेटिंग हारिये ना हालात से..ONGC में बदलते शिफ्ट की नौकरी का संघर्ष और UPSC की तैयारी, पटना के तन्मय की सफलता की कहानी Bihar Crime News: दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा, परिवार के ही सदस्य ने की थी हैवानियत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका शादी से पहले खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने वरमाला से किया इनकार, बंधक बने बाराती
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 05 Nov 2023 02:52:47 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के ऐरई बेनीपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति की पत्नी के सामने करंट लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऐरई बेनीपुर गांव निवासी सत्यनारायण साव के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दनियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। बताया जाता है कि गाय बेचने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक दिलीप गुप्ता अपनी गाय को बेचने वाला था। इस बात की खबर मिलते ही उनका पड़ोसी मुंशी यादव गाय को खरीदने के लिए उनके घर पर आ धमका।
मुंशी यादव कम पैसे देकर गाय खरीदना चाहता था जिसके लिए दिलीप तैयार नहीं हुआ। इसी बात से गुस्साएं पड़ोसी मुंशी यादव ने लाठी-डंडे से दिलीप को ऐसा पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गया। इससे भी मन नहीं भरा तो मुंशी यादव ने करंट लगाकर दिलीप की जान ले ली। दिलीप गुप्ता की पत्नी अंजू देवी के सामने ही मुंशी यादव ने उनके पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंशी यादव मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने दनियावां थाने में दिलीप की हत्या का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी मुंशी यादव की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
एक गाय के लिए किसी की जान करंट लगाकर लेने का यह अलग मामला है। इस गांव में इस तरह का मामला सामने आने से ग्रामीण भी हैरान हैं। घटना के संबंध में दनियावां थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि देर रात तक किसी ने आवेदन नहीं दिया था। सुबह इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और फरार आरोपी मुंशी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी मुंशी यादव को सलाखों के पीछे कब तक दनियावां पुलिस पहुंचा पाती है यह देखने वाली बात होगी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फर्स्ट बिहार के लिए दनियावां से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट