Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन PM मोदी के बिहार आगमन से कितना बदल सकता है समीकरण; इस इलाके में गूंजेगी आवाज तो किसे होगा फायदा? Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह?
1st Bihar Published by: Updated Mon, 14 Feb 2022 09:48:23 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना के शादी समारोह में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। ताजा मामला पटना के बड़े होटल मौर्या का है जहां गहने और कैश से भरे पर्स की चोरी कर ली गयी। होटल में आयोजित सगाई समारोह के दौरान एक शातिर बच्चे ने महिला के पर्स को गायब कर दिया। होटल में लगे सीसीटीवी में घटना की तस्वीर कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से शातिर बच्चे को पहचान करने में जुटी है।
गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मौर्या होटल में बीते रविवार को सगाई का कार्यक्रम था। अगमकुआं थाना क्षेत्र की बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी मयंक सिन्हा के बड़े भाई हर्षित सिन्हा की सगाई समारोह था। जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान एक महिला के पर्स को होटल में मौजूद लोगों के बीच एक 12 साल के बच्चे ने चोरी कर ली।
पर्स में जेवरात और कैश रखे हुए थे। होटल में लगे सीसीटीवी में बच्चे की तस्वीर कैद हो गयी है। पर्स में दो लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये कैश रखा हुआ था। मयंक सिन्हा ने इस मामले में गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हालांकि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मयंक सिन्हा ने बताया कि उनकी मां के पास ग्रे रंग की पर्स थी।
इस कार्यक्रम में आयी अन्य महिलाओं के साथ वे बात कर रही थीं। टेबल पर पर्स रख सगाई का कार्यक्रम देख रही थीं। तभी पीछे बैठा एक शख्स महिलाओं के वहां से हटने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही महिलाएं वहां से हटी उसने एक 12 साल के बच्चे को पर्स उठाने का इशारा किया और बाहर निकल गया।
इशारा मिलते ही बच्चे ने बड़ी ही आसानी से उस पर्स को उठा लिया और गेट के बाहर निकल गया। चोरी की घटना के बाद होटल मैनेंजमेंट जांच में जुट गया है। वही पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी को खंगालने और बच्चे की तलाशी में जुट गई है। इस तरह की घटना से होटल मैनेजमेंट भी हैरान हैं।