ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

गांव - शहर अपराधियों का कहर ! गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने शरीर में दागी छह गोलियां

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी

गांव - शहर अपराधियों का कहर ! गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने  शरीर में दागी छह गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने गोली मारकर लोजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है। अपराधियों ने लोजपा नेता के शरीर में छह गोलियां दागी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता अनवर खान को गोली मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर छह गोलियां दागी हैं। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। अनवर लोजपा पारस गुट के नेता थे। ये गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे।


बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने जिले के अंतर्गत आमस थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। शातिर बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर कुल छह गोलियां दागी है, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। 

आपको बताते चलें कि,अनवर खान लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के नेता थे। वह गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की पुष्टि आमस थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गम्हरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। जाम स्थल पर आमस थाना की पुलिस पहुंची है।