1st Bihar Published by: 14 Updated Aug 09, 2019, 7:06:46 PM
- फ़ोटो
मधुबनीःमधुबनी में रेलवे वेंडरों से विजिलेंस अधिकारी बनकर फर्जीवाड़ा करनेवाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है.शख्स फर्जी विजिलेंस अधिकारी बन स्टेशन पर दुकान दिलाने के नाम पर जमकर ठगी कर रहा था.मामला मधुबनी स्टेशन का है .जहां आरोपी रेलवे वेंडरों और केम्पस मेँ मौजूद दुकानदारों से खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर वसूली करता था. दरअसल ठगी के शिकार दुकानदारों ने इसकी शिकायत की थी जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने इस फ्रॉड को जाल बिछाकर धर दबोचा. फर्जी अधिकारी की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाना अंतर्गत महना गावं के निवासी के रूप मे की गई है.फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुटी हैं.