ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Patna Crime News: बगीचे में ले जाकर 2 बच्चों की मां के साथ 4 मनचलों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार

PATNA: पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र में 4 मनचलों ने मिलकर दो बच्चों की मां के साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। गैंगरेप की घटना को अंजाम के बाद सभी फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने

Patna Crime News: बगीचे में ले जाकर 2 बच्चों की मां के साथ 4 मनचलों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र में 4 मनचलों ने मिलकर दो बच्चों की मां के साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। गैंगरेप की घटना को अंजाम के बाद सभी फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


घटना पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की 30 साल की महिला और दो बच्चों की मां खेत में काम कर रही थी। तभी 4 युवक वहां पहुंचे और महिला को जबरन उठाकर बगीचे में ले जाकर बारी-बारी से गैंग रेप किया। महिला चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन किसी के कान तक जूं नहीं रेंगा और ना ही किसी ग्रामीणों की महिला की चीख सुनाई दी। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गये। 


पीड़िता ने  थाने पहुंचकर इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो एक आरोपी को पहचानती है जो बिक्रम का ही रहने वाला है जबकि तीन अन्य आरोपियों को चेहरे से पहचान सकती है। तीनों का चेहरा उसे याद है लेकिन तीनों को इससे पहले वो नहीं देखी थी। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही पीड़िता को पटना एम्स में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।