पूर्व विधायक नैयर आजम का निधन, सीएम ने जताया शोक

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 28, 2019, 11:19:56 AM

पूर्व विधायक नैयर आजम का निधन, सीएम ने जताया शोक

- फ़ोटो

DESK : पंडौल विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे RJD नेता नैयर आजम का निधन हो गया. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. RJD नेता नैयर आजम के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि नैयर आजम एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णिय क्षती हुई है. मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विधायक समीर ने कहा कि हम सब के लिए यह अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से हम सबने राजनीति की एक महान हस्ती को खो दिया है. सामाजवादी विचारधारा की वे एक प्रमुख कड़ी थे. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट