1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 21, 2019, 1:58:17 PM
- फ़ोटो
PATNA: पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को अपनी जान का खतरा सता रहा है. अमिताभ दास को डर है फरार विधायक अनंत सिंह उनकी हत्या करा सकते हैं. पूर्व आईपीएस ने अनंत सिंह से डरकर अपनी सुरक्षा की मांग की है. अमिताभ दास ने डीजीपी को लिखे पत्र में जान की सुरक्षा की खातिर डीजीपी से गुहार लगाई है. बता दें कि साल 2009 में ही आईपीएस अमिताभ दास ने अनंत सिंह के घर एके 47 होने की गोपनीय रिपोर्ट चुनाव अधिकारी को सौंपी थी. दरअसल पिछले दिनों ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर नदवां में हुई छापेमारी हुई थी और उनके आवास से एके 47 बरामद किया गया था. साथ ही पुलिस ने अनंत सिंह के आवास की जांच के दौरान दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया था. हथियार बरामदगी के बाद पटना पुलिस ने उनकी गिरफ्तार के लिए उनके आवास पर छापेमारी की थी लेकिन अनंत सिंह पुलिस के आने से पहले ही आवासे से फरार हो चुके थे. फिलहाल पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.