ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा: चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह गिर गई गैलरी, दब गये सैकड़ों लोग

DESK: फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम की गैलरी चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गयी। इस दौरान स्टेडियम में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्टेडियम में मची अफरा-तफ

फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा: चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह गिर गई गैलरी, दब गये सैकड़ों लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम की गैलरी चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गयी। इस दौरान स्टेडियम में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्टेडियम में मची अफरा-तफरी के दौरान करीब 200 लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना केरल के मलप्पुरम जिले के वंदूर में उस वक्त हुई जब स्थानीय स्तर पर आयोजित फाइनल फुटबॉल मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। स्टेडियम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। स्टेडियम की क्षमता से ज्यादा लोगों के आने के कारण यह हादसा हुआ। 


स्थानीय लोगों का कहना था कि गैलरी पूरी तरह से भर गयी थी इसके बावजूद आयोजकों ने लोगों के प्रवेश पर रोक नहीं लगायी। भीड़ इतनी अधिक हो गयी कि इसे संभावना भी बेहद मुश्किल था। गैलरी में भी क्षमता से अधिक लोग बैठ गये जिसके बाद चंद सेकेंड में ही वह ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


गैलरी के नीचे सैकड़ों लोग दब गये जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया। इस हादसे में करीब 200 लोग घायल हो गये है। जिन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीती रात करीब 9 बजे कलिकावू के पूंगोड स्थित एलपी स्कूल ग्राउंड में ऑल इंडिया सेवेंस फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच को देखने के लिए आए लोगों की संख्या 2 हजार से अधिक थी। 

टैग्स