ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, पक्ष में 129 वोट मिले; विपक्ष का वॉकआउट

PATNA : बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन

फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, पक्ष में 129 वोट मिले; विपक्ष का वॉकआउट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में जमकर टिका - टिप्पणी देखने को मिली। 


दरअसल, नीतीश कुमार की सरकार के विश्वास मत पर वोटिंग से पहले विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सीएम नीतीश के कहने पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पक्ष में विधायकों को खड़ा होने कहा और उनकी गिनती करवाई। सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े। स्पीकर को हटाने के वक्त सरकार के पक्ष में 125 वोट ही पड़े थे। विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान 4 और वोट सरकार के पक्ष में बढ़ गए।  


वहीं, इस बहस से पहले बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान  सदन को संबोधित करते हुए कहा कि - मैंने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिस पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी बात रखी है। जितने लोगों ने अपनी बात रखी है, उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि- आरजेडी को जब शिक्षा मंत्रालय दिया तो गड़बड़ी करने लगे। ये लोग कमाने में लग गए और यह बात मुझे मालूम चला तो अलग हो गए अब सबका हम जांच करवाएंगे।  


उधर, बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी के एक-एक गायब विधायक का इलाज करुंगा।बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के रखे विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस चल रही है। राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हम खेला कर रहे थे, आपने खिलौना दिया।