1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 22, 2019, 10:28:34 AM
- फ़ोटो
PATNA : पिछले 5 दिनों में नेपाल में हुई कम बारिश ने बिहार में बाढ़ संकट को कम किया है लेकिन मौसम विभाग की तरफ से जो नया अलर्ट जारी किया गया है वह परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। https://www.youtube.com/watch?v=8QOZATcsoLg&feature=youtu.be उत्तर बिहार के 6 जिलों मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज,अररिया और सीतामढ़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के साथ-साथ गोपालगंज, दरभंगा, सुपौल, सीवान, चंपारण, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक 6 जिलों में सौ से डेढ़ सौ मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। यह जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं ऐसे में भारी बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं।