Hindi News / news / उत्तर बिहार में बाढ़ आपदा बरकरार, बागमती और गंडक में उफान जारी

उत्तर बिहार में बाढ़ आपदा बरकरार, बागमती और गंडक में उफान जारी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 24, 2019, 7:15:10 PM

उत्तर बिहार में बाढ़ आपदा बरकरार, बागमती और गंडक में उफान जारी

- फ़ोटो

PATNA : उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में आपदा अभी भी कम नहीं हुई है बूढ़ी गंडक, गंडक और बागमती जैसी नदियां अभी भी उफान पर हैं। जल संसाधन विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक इन नदियों के जलस्तर में अभी वृद्धि जारी रहेगी। जल संसाधन विभाग की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक बुधवार की दोपहर 2:00 बजे तक वीरपुर बराज से कोसी नदी का वाटर डिस्चार्ज 1658035 क्यूसेक जबकि वाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी का वाटर डिस्चार्ज 95200 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया है। जल संसाधन विभाग लगातार टूटे हुए तटबंध की मरम्मती में जुटा हुआ है। नरुआर में तटबंध बरामती का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा भागलपुर जिले के बगजान बांध और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के दहदुर्गा में भी बाढ़ से बचने के लिए विभाग काम कर रहा है।