1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 18, 2019, 5:20:19 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से जहां बाढ़ पीड़ितों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है. नाराज बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जिले के ढाका में सीओ और बीडीओ के खिलाफ जमकर पथराव किया है. https://youtu.be/AgjTW0mY3rU नाराज लोगों ने RTPS ऑफिस में रखे सभी कंप्यूटरों को तोड़ दिया और कागजात लूट लिए. बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ कार्यालय का भी घेराव किया है. नाराज लोगों ने मोतिहारी-ढाका रोड को भी जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया. इनका सीधा आरोप ढाका के सीओ अशोक कुमार के खिलाफ है. नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि ढाका प्रखंड के सीओ इलाके को बाढ़ पीड़ित इलाका घोषित किए जाने को लेकर रुपए की मांग कर रहे हैं. इस बात को लेकर तेज धूप में लोगोें ने छाता लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोग सीओ को हटाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल भीड़ को शांत करने के लिए पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट