1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 16, 2019, 3:38:33 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से जहां बाढ के चलते उफनाई नदी में पांच बच्चों के डूबने की खबर है. इस घटना में तीन बच्चे लापता बताए जा रहे हैं जबकि दो को लोगों ने पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल तीन बच्चों को कुछ भी पता नहीं चल पाया है और उनकी खोज जारी है. बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ नहाने के लिए नदी गई हुई थी. इस दौरान महिला अपने चार बच्चों के साथ नदी में डूब गई. हालांकि महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है. तीन बच्चे अभी भी लापता हैं. घटना मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना इलाके के शीतलापट्टी गांव की है. महिला का 1 बेटा और 2 बेटी अभी भी बाढ़ के पानी में लापता हैं. फिलहाल बच्चों की खोजबीन जारी है. घटनास्थल पर परिजन भी पहुंचे हुए हैं. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.