ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

BIHAR CRIME :आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, सिर में गोली लगने से बच्ची की हुई मौत;मातम का माहौल

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा माम

BIHAR  CRIME :आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, सिर में गोली लगने से बच्ची की हुई मौत;मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां गोली लगने से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव के महाजी टोला में दो पक्षों के झगड़े के दौरान फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान बच्ची वहां से गुजर रही थी।  गोली बच्ची के सिर से आरपार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे। इनके साथ दो-तीन और थानों की पुलिस भी पहुंची। इसके आलावा सदर एसडीपीओ-01 को भी घटनास्थल पर भेजा गया। एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है। 


बताया जा रहा है कि  गांव के ही अरुण पासवान की 12 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। महाजी टोला में जब दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हो रही थी, तो वह इस घटना में शिकार हो गई। गोली लगते ही बच्ची जमीन पर गिर गई। उसके बाद स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। बच्ची के परिजनों को घटना की सूचना दी। बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर लोग गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना को लेकर बच्ची के पिता अरुण पासवान का कहना है कि रोजाना की तरह उनकी बेटी स्कूल से आने के बाद गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। जब वो ट्यूशन से नहीं लौटी तो वे खोजने के लिए निकल गए. ट्यूशन सेंटर गए तो पता चला कि वो वहां से निकल चुकी है। इस दौरान रास्ते में ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को गोली लगी है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहां उसकी मौत हो गई।