Hindi News / news / अभी-अभी : सीवान में BDO के ड्राइवर और बेटे को अपराधियों ने मारी...

अभी-अभी : सीवान में BDO के ड्राइवर और बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 22, 2019, 9:57:38 PM

अभी-अभी : सीवान में BDO के ड्राइवर और बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने BDO के ड्राइवर को गोली मारी दी है. अपराधियों ने चालक के बेटी को भी अपना निशाना बनाया है. दोनों गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के हुसैनगंज थाना इलाके की है. जहां सरैया इलाके में अपराधियों ने हुसैनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा प्रसाद के ड्राइवर को गोली मार दी है. उसके बेटे पर भी हमला किया गया है. दोनों गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. हुसैनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट