Hindi News / news / अभी-अभी : पटना में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंचे ASP

अभी-अभी : पटना में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंचे ASP

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 12, 2019, 8:30:22 PM

अभी-अभी : पटना में दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंचे ASP

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है पटना से जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी की सूचना मिल रही है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे ASP मामले की छानबीन कर रहे हैं. पूरी वारदात पटना सिटी इलाके की है. जहां अगमकुआं थाना इलाके के महात्मा गांधी नगर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि ASP खुद घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.