Hindi News / news / पटना : कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

पटना : कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 30, 2019, 5:46:05 PM

पटना : कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. इस वारदात से इलाके के लोग दहशत में हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के बिक्रम थाना इलाके के अराप गांव की है. जहां साज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के ऑफिस के बाहर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक रंगदारी मांगने को लेकर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि जहां फायरिंग की गई है. वह रोड निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी है. इस वारदात को 5 अपराधियों ने अंजाम दिया है. इस वारदात के बाद कंपनी के लोगों में दहशत का माहौल है. बता दें कि इससे पहले बिक्रम थाना इलाके में रंगदारी नहीं देने को लेकर एक किराना दुकानदार को गोली मार दी गई थी. आज की घटना को लेकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट