भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरा में अंधाधुंध फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 06, 2019, 9:26:12 AM

भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरा में अंधाधुंध फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

ARA: आरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के नगर थाना का है, जहां अपाराधियों ने भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की है. हालांकि इस हमले में भरत सिंह की जान बाल-बाल बच गई. बताया जाता है कि भरत सिंह सदर अस्पताल से किसी से मिलकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कवायद में जुट गई है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट