1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 24, 2019, 10:00:39 AM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी ख़बर कोच्चि से है, जहां क्रिकेटर श्रीसंत के घर में आग लग गई है. इदापल्ली इलाके में स्थित श्रीसंत के घर में अहले सुबह आग लग गई. जिस वक्त आग लगी उस समय घर में श्रीसंत की पत्नी और बच्चे मौजूद थे. अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के कारण घर का एक पूरा कमरा धू-धूकर जल गया. गनीमत रही की इस घटना में श्रीसंत की पत्नी और बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया.