Hindi News / news / भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का कारनामा, छपरा में 18 लाख की ठगी...

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का कारनामा, छपरा में 18 लाख की ठगी का केस दर्ज

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 17, 2019, 8:29:56 PM

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का कारनामा, छपरा में 18 लाख की ठगी का केस दर्ज

- फ़ोटो

DESK : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव बडे खिलाड़ी निकले. खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा के रसूलपुर थाने में 18 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. आरोप है कि उन्होंने जमीन खरीद के नाम पर 18 लाख रूपये की ठगी कर ली. खेसारी ने जमीन खरीद के मामले में किया फर्जीवाड़ा सारण जिले के रसूलपुर थाने में ये प्राथमिकी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने दर्ज कराया है. मृत्युंजय का आरोप है कि खेसारीलाल यादव ने उनसे जमीन खरीदी थी. इसके लिए उन्होंने 18 लाख रूपये का चेक दिया था. मृत्युंजय कुमार पांडेय ने जब चेक को कैश कराने के लिए बैंक भेजा तो वो बाउंस कर गया. इसके बाद उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. खेसारी ने आरोपों से इंकार किया उधर, खेसारी लाल यादव ने अपने उपर लगे आरोपों को गलत बताया है. खेसारी ने कहा कि उनके खाते में 70 लाख रूपये हैं.  ऐसे में चेक बाउंस हो ही नहीं सकता. उन्होंने खुद चेक को कैंसल कराया है. खेसारी का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जमीन खरीदी थी. लेकिन बाद में पता चला कि वो जमीन विवादित है. इसके बाद उन्होंने खुद चेक को कैंसल करा दिया.