1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 22, 2019, 8:54:23 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से जहां फर्जी TET प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे 22 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्थानीय थाना में प्रथमिकी दर्ज करायी है. जिले के अलग अलग प्रखंडो में टीईटी के फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्यरत शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निगरानी पदाधिकारी के जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद डीईओ ने करवाई की है. बता दें कि मोतिहारी जिला के कल्याणपुर में 06, हरसिद्धि 01, मोतिहारी देहाती 01,आदापुर 01, कोटवा 03, ढाका 01, संग्रामपुर 02, तुरकौलिया 03, बंजरिया 02, बनकटवा प्रखंड के एक टीईटी शिक्षकों की प्रमाण पत्रों की जांच में फर्जी प्रमाणपत्र मिलने पर डीईओ के निर्देश पर बीईओ ने प्रथमिकी दर्ज करायी है. इनमें कई महिला शिक्षिका भी शामिल हैं. मोतिहारी से अवनीश राज की रिपोर्ट