ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

फाइनेंस कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 3 लाख रुपये लूट की भी आशंका

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। अपराधियों ने L&T फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना

फाइनेंस कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 3 लाख रुपये लूट की भी आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। अपराधियों ने L&T फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है गोली मारने के बाद अपराधियों ने तीन लाख रूपये भी लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना सहदेई ओपी क्षेत्र के आलमपुर की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी। अपराधियों द्वारा तीन लाख रुपये लूट की आशंका जतायी जा रही है। फाइनेंस कर्मी की पहचान अमित के रूप में हुई है जिसे अपराधियों ने तीन गोली मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।