ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार हुए हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, झारखंड पुलिस की खास टीम ने ऐसे दबोचा

ARRAH: जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरूवार की दोपहर झारखंड से आय़ी पुलिस की खास टीम ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया

फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार हुए हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, झारखंड पुलिस की खास टीम ने ऐसे दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरूवार की दोपहर झारखंड से आय़ी पुलिस की खास टीम ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया. दानिश रिजवान पर झारखंड की महिला सुषमा बड़ाइक को गोली मारने का आऱोप है. सुषमा बड़ाइक ने दानिश रिजवान पर रेप का केस भी दर्ज करा रखा है।


कई दिनों से आरा में थी रांची पुलिस

बता दें कि 10 दिन पहले रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाइक नाम की महिला पर चार बाइक सवार अपराधियों ने ताबडतोड़ गोलियां बरसायी थीं. सुषमा बड़ाइक को कई गोलियां लगी थीं, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी. पुलिस को दिये गये बयान में सुषमा ने कहा था कि उस पर गोली चलाने वाला दानिश रिजवान है. जो हम पार्टी का नेता है और बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ले का रहने वाला है. सुषमा बड़ाइक ने पहले दी दानिश रिजवान पर रेप का आऱोप लगाया था।


इस मामले की प्रारंभिक छानबीन में रांची पुलिस ने दानिश रिजवान पर लगे आरोपों को सही पाया था. इसके बाद दानिश की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. रांची पुलिस की ये विशेष टीम पिछले कई दिनों से आरा में कैंप कर रही थी. रांची पुलिस ने अपने आने की जानकारी आरा पुलिस को भी नहीं दी थी।


कोर्ट के बाहर सादे कपड़े में मौजूद थे पुलिसकर्मी

आज रांची पुलिस ने दानिश रिजवान को फिल्मी अंदाज में दबोचा. दरअसल पुलिस को ये खबर मिल गयी थी कि आरा के गोला कारोबारी कृष्णा सिंह हत्याकांड में आरोपी दानिश रिजवान की आज कोर्ट में पेशी होनी है. इसके बाद रांची पुलिस की टीम सादे कपड़े में कोर्ट परिसर के बाहर तैनात हो गयी है. कोर्ट में पेशी के बाद दानिश रिजवान जैसे ही बाहर निकले वैसे ही रांची पुलिस की टीम ने उन्हें अपने गिरफ्त में ले लिया. पहले तो ये लगा कि दानिश रिजवान का अपहरण किया जा रहा है लेकिन दानिश को पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों को अपना परिचय दिया।


रांची पुलिस की टीम दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गयी है. रांची पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दानिश रिजवान को आऱा कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया जायेगा और उसके बाद रांची ले जाया जायेगा. दानिश रिजवान की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलके में खलबली मची है।