Hindi News / news / फतुहा फोरलेन पर बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की घटनास्थल...

फतुहा फोरलेन पर बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की घटनास्थल पर मौत

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Sep 09, 2021, 10:02:27 PM

फतुहा फोरलेन पर बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की घटनास्थल पर मौत

- फ़ोटो

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के एनएच-30 की है। जहां एक बाइक डिवाइडर से टकराई गयी जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी है। दोनों युवक पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।


मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह निवासी विजय कुमार के 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। दूसरे युवक की पहचान करने की कोशिश में पुलिस जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतुहा थाना के पूजा होटल के पास फोरलेन पर बाइक सवार दो युवक जा रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गयी। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर फेंका गये और बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी मच गयी। 


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फतुहा सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से मिले मोबाइल से एक युवक की पहचान की गयी जबकि दूसरे युवक का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।