ब्रेकिंग
Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦Bihar News : बिहार की पंचायतों में अब 5 नहीं 20 किलोवाट के लगेंगे सोलर पैनल, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला; अधिकारियों को दिए 3 बड़े निर्देश✦Bihar School : बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूलों पर बरसेगा 372 करोड़ का खजाना! अब टूटे शौचालय, टपकती छत और पानी की किल्लत से मिलेगी मुक्ति✦Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦Bihar News : बिहार की पंचायतों में अब 5 नहीं 20 किलोवाट के लगेंगे सोलर पैनल, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला; अधिकारियों को दिए 3 बड़े निर्देश✦Bihar School : बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूलों पर बरसेगा 372 करोड़ का खजाना! अब टूटे शौचालय, टपकती छत और पानी की किल्लत से मिलेगी मुक्ति✦Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...

फार्म हाउस में पत्नी को कैद कर न्यूड डांस करवाता था हैवान पति, दोस्तों के साथ मिलकर करता था गैंगरेप

DESK: आज हम आपको दरिंदगी की ऐसी दास्तान बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की है। जहां एक शख्स ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित

फार्म हाउस में पत्नी को कैद कर न्यूड डांस करवाता था हैवान पति, दोस्तों के साथ मिलकर करता था गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: आज हम आपको दरिंदगी की ऐसी दास्तान बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की है। जहां एक शख्स ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। शादी के महज 15 दिनों के भीतर आरोपी शख्स ने पत्नी के साथ हैवानियत का ऐसा खेल खेलना शुरू किया, जिसको सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।


आरोपी शख्स इंदौर के मांगलिया स्थित युवराज फार्म हाउस का मालिक राजेश विश्वकर्मा बताया जाता है। जिसने शादीशुदा रहते हुए न सिर्फ दूसरी लड़की से शादी कर ली बल्कि उसे फार्म हाउस में कैद कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया करता था। आरोपी राजेश अपने फार्म हाउस पर दोस्तों के लिए न्यूड पार्टी आयोजित करता था और अपनी ही पत्नी को निर्वस्त्र कर दोस्तों के सामने परोस देता था। जब पीड़ित लड़की इसका विरोध करती तो जल्लाद पति अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे ऐसी यातनाएं देता था कि किसी की भी रूह कांप जाए। 


करीब महीने भर किसी तरह पीड़ित लड़की अपनी जान बचाती रही। लेकिन एक दिन वह किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची और अपनी दर्दभरी दास्तान को बयां किया। इंदौर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और ना सिर्फ हैवान पति को गिरफ्तार कर लिया बल्कि जिस सरकारी जमीन पर नाजायज तरीके से उसने फार्म हाउस बनाया था उसे भी ध्वस्त कर दिया। दरअसल पेशे से बिल्डर राजेश विश्वकर्मा ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का इश्तेहार दिया था। जिसमें उसने खुद को डाइवोर्सी बताया था और सालाना आय एक करोड़ से अधिक बताया था।


छत्तीसगढ़ के बीजाघाट की रहनेवाली 32 साल की लड़की ने जब यह विज्ञापन देखा तो उसने राजेश से संपर्क किया और वह राजेश विश्वकर्मा से शादी करने के लिए तैयार हो गई। लेकिन लड़की को क्या पता था कि राजेश ने खुद के बारे में विज्ञापन में जो बताया था, वह उससे ठीक उल्टा था। वह पहले से शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी हैं।आखिरकार 24 अक्टूबर 2019 को रायपुर के एक होटल में दोनों की धूमधाम के साथ शादी हो गई। शादी के बाद राजेश अपनी पत्नी को लेकर इंदौर आ गया और उसे फार्म हाउस में कैद कर दिया। यहीं से उस लड़की पर सितम की कहानी शुरू हो गई।


फार्म हाउस में यह गंदा खेल दो साल तक चलता रहा और हवस के दरिंदे दो सालों तक पीड़ित लड़की को नोचते रहे। दो साल बाद पीड़ित लड़की अपने मायके छत्तीसगढ़ पहुंची और वहां से किसी प्रकार जान बचाकर इंदौर पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश और उसके दोस्तों को धर दबोचा। 


यह पहला मौका नहीं था जब राजेश ने इस तरह के वारदात को अंजाम दिया हो। शादी से पहले भी राजेश के कई लड़कियों से रिश्ते रहे हैं। बहरहाल, पुलिस की मानें तो आरोपी राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ अगर ऐसी और भी शिकायतें आती हैं तो उसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिस की कार्रवाई से अलग इंदौर नगर निगम ने अवैध तरीके से बने राजेश के फार्म हाउस को बुल्डोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।