ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

आरा सेक्स रैकेट कांड : पुलिस हेडक्वार्टर ने कसी नकेल, RJD विधायक अरुण यादव का बचना नामुमकिन

PATNA : आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव फरार चल रहे हैं। अपने खिलाफ मामला आने के बाद उसे मैनेज करने की सारी जुगत कर चुके अरुण यादव के लिए अब इस

FirstBihar
Admin
2 मिनट

PATNA : आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव फरार चल रहे हैं। अपने खिलाफ मामला आने के बाद उसे मैनेज करने की सारी जुगत कर चुके अरुण यादव के लिए अब इस मामले से निकल पाना मुश्किल होता जा रहा है। अरुण यादव के खिलाफ भोजपुर पुलिस के अलावा पुलिस मुख्यालय ने भी शिकंजा कस दिया है। अरुण यादव की गिरफ्तारी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है एडीजी सीआईडी विनय कुमार ने बताया है कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक विधायक अरुण यादव भले ही इस मामले में अब तक फरार हो लेकिन सेक्स रैकेट कांड के अन्य प्रभावशाली लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि अब तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि सेक्स रैकेट से बचकर निकली एक नाबालिग दलित लड़की ने जुलाई महीने में इस बात का खुलासा किया था कि सेक्स रैकेट चलाने वाली अनीता देवी उसे आरजेडी विधायक अरुण यादव के घर पर ले जाती थी। विधायक के पटना आवास पर उसके साथ गलत काम किया गया। पीड़िता का बयान 164 के तहत कोर्ट में दर्ज किया जा चुका है लेकिन शुरुआती दौर में अरुण यादव के खिलाफ पुलिस की ककार्रवाई धीमी गति से चल रही थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद आखिरकार पुलिस ने विधायक अरुण यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लिया और अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता