Hindi News / news / बिहार के 40वें राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान लेंगे शपथ, राजभवन में...

बिहार के 40वें राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान लेंगे शपथ, राजभवन में आज शपथ ग्रहण समारोह

1st Bihar Published by: 5 Updated Jul 29, 2019, 4:43:15 PM

बिहार के 40वें राज्यपाल के तौर पर फागू चौहान लेंगे शपथ, राजभवन में आज शपथ ग्रहण समारोह

- फ़ोटो

PATNA : फागू चौहान बिहार के 40 में राज्यपाल के तौर पर आज शपथ लेंगे। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही उन्हें शपथ दिलाएंगे। राजभवन में सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कैबिनेट के सभी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विपक्ष के नेता और बड़े अधिकारियों के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इसके पहले फागू चौहान रविवार की शाम पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भेज दिया गया।