Hindi News / news / राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली दौरे पर, आज पीएम मोदी के अलावे अमित शाह...

राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली दौरे पर, आज पीएम मोदी के अलावे अमित शाह और राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 12:25:52 PM

राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली दौरे पर, आज पीएम मोदी के अलावे अमित शाह और राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे

- फ़ोटो

DELHI : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज दिल्ली दौरे पर हैं। राज्यपाल फागू चौहान दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। बिहार के राज्यपाल बनने के बाद फागू चौहान की यह पहली दिल्ली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनकी शिष्टाचार मुलाकात होनी है। राज्यपाल फागू चौहान 12.45 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 3.15 बजे गृह मंत्री अमित शाह से और शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद फागू चौहान देवघर भी जा चुके हैं जहां उन्होंने बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की थी।