Hindi News / news / फेसबुक,व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, भारत सहित कई देशों में यूजर्स परेशान

फेसबुक,व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, भारत सहित कई देशों में यूजर्स परेशान

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 04, 2019, 10:30:40 AM

फेसबुक,व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, भारत सहित कई देशों में यूजर्स परेशान

- फ़ोटो

DESK:  भारत सहित दुनिया के कई देशो में फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टग्राम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते इनके सर्वर डाउन हैं. सोशल मीडिया के डाउन होने से परेशान यूजर्स इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं. इन सोशल साइट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, यूजर्स को शाम से ही वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने में दिक्कत आ रही है. इस दौरान कुछ यूजर्स के फेसबुक अकाउंट नहीं खुल रहे हैं, तो कुछ को फोटो- वीडियो अपलोड करने में दिक्कत हो रही है. वहीं, कुछ यूजर्स के न्यूज फीड लोड नहीं हो रहे हैं. इस बीच इंस्टाग्राम पर भी यूजर्स को फोटो अपलोड करने में परेशानी हो रही है और वॉट्सऐप पर भी यूजर्स मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं।