ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

'इमरजेंसी' का टीजर आया सामने, अक्टूबर नहीं अब इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

DESK : कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने खुद इस फिल्म का टीजर शेयर किया और साथ ही बताया कि ये फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों

'इमरजेंसी' का टीजर आया सामने, अक्टूबर नहीं अब इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने खुद इस फिल्म का टीजर शेयर किया और साथ ही बताया कि ये फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि पहले फिल्म की रिलीज डेट अक्टूबर रखी गई थी, लेकिन अब इसे नंबर में रिलीज किया जाएगा।  


दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने 1 मिनट 12 सकेंड का  टीजर को शेयर करते हुए लिखा है कि, “रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।" इमरजेंसी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को निर्देशन कंगना रनोट ने किया है और पटकथा रितेश शाह की है।


वहीं, इस फिल्म की टीजर की शुरुआत होती है जिसमें 25 जून 1975 की वो तारीख दिखाई देती है, जिस दिन इस देश पर इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद आता है उपद्रव की सीन, अखबार की एक हेडलाइन जिस पर लिखा है कि देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। फिर अनुपम खेर की झलक भी दिखाई देती है, जिसमें वो सलाखों के पीछे नजर आते हैं। लोग सड़कों पर निकल आए हैं, पुलिस दमनकारी नीति अपना रही है, गोलियां चला रही है। फिर आती है इंदिरा गांधी की दमदार आवाज इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा। आखिरी में लिखा आता है कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 नवंबर को फिल्म रिलीज हो रही है। 


आपको बताते चलें कि, इस  फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने 1975 में हुई घटनाओं का सामना किया, जिसने भारत के इतिहास को बदल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं और आज तक वह प्रधानमंत्री बनने वाली एकमात्र महिला हैं।