ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

परिवार के साथ होली मनाएंगे एल्विश यादव: पेशी के बाद कोर्ट ने रिहा किया, सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में हुए थे अरेस्ट

DELHI: रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव बेल मिलने के बावजूद जेल से रिहा नहीं हो पा रहे थे। 22 मार्च को एनडीपीएस की लोअर कोर्ट ने 50-5

परिवार के साथ होली मनाएंगे एल्विश यादव: पेशी के बाद कोर्ट ने रिहा किया, सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में हुए थे अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव बेल मिलने के बावजूद जेल से रिहा नहीं हो पा रहे थे। 22 मार्च को एनडीपीएस की लोअर कोर्ट ने 50-50 हजार के बेल बॉंड पर जमानत दे दी थी बावजूद इसके एल्विश जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे थे हालांकि अब खबर आ रही है कि एल्विश यादव को रिहा कर दिया गया है।


दरअसल, बीते 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को अरेस्ट कर लिया था। एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने के भी आरोप लगे हैं। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जिसके बाद एल्विश ने जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई थी।


एल्विश यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी। कोर्ट ने एल्विश यादव को 50-50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी थी हालांकि एल्विश को एक दिन और जेल में ही रहना पड़ा। शनिवार को पुलिस ने एल्विश को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट में पेशी और फिर बयान दर्ज कराने के बाद एल्विश यादव को रिहा कर दिया गया।


बता दें कि बीग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने काफी पॉपुलर्टी हासिल कर ली थी। इसी बीच पिछले साल दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट से पांच लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 9 सांप बरामद किए थे, जिसमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेड स्नैक को बरामद दिया था। मौके से 20 एमएल सांप का जहर भी बरामद किया गया था।