1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 25, 2019, 6:24:59 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: जिले में बिजली विभाग की तत्परता के चलते लोग विभाग के मुरीद बन गए हैं. मामला जिले के कदवा-शिवगंज का है जहां भीषण बाढ़ के चलते महानंदा नदी में बिजली का बड़ा टॉवर धाराशायी हो गया. जिसके चलते जिले के पांच प्रखंडों में अंधेरा छा गया. लोगों को भी भरोसा था कि भीषण बाढ़ के चलते फिलहाल इस टॉवर का ठीक नहीं किया जा सकता लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों के मन में कुछ और ही बात चल रही थी. लोगों को अंधेरे में देख बिजली विभाग के अधिकारियों ने भीषण बाढ़ के बाद भी टॉवर खड़ा करने की ठानी. बिजली विभाग के इस काम को स्थानीय लोगों का भी भरपूर मदद मिला और लोगों ने विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर महानंदा की अथाह गहराई में नाव की मदद से बिजली का खंभा खड़ा कर दिया. इस खंभे के खड़ा होने से आसपास के इलाकों में पहले की तरह ही बिजली लोगों को मिलने लगी. बिजली विभाग की इस तत्परता से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं और वो विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दे रहे हैं. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट