ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

एक थानेदार को महिला सिपाही से हुआ प्यार, I LOVE YOU कहते ही हो गया बड़ा कांड

DESK: प्यार अंधा होता है और बहरा भी होता है यह कब किसी पर आ जाए कहा नहीं जा सकता। लेकिन जब प्यार एकतरफा हो तो फजीहत होनी तय है। एक थानेदार को महिला कॉन्स्टेबल से प्यार हो गया।

एक थानेदार को महिला सिपाही से हुआ प्यार, I LOVE YOU कहते ही हो गया बड़ा कांड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्यार अंधा होता है और बहरा भी होता है यह कब किसी पर आ जाए कहा नहीं जा सकता। लेकिन जब प्यार एकतरफा हो तो फजीहत होनी तय है। एक थानेदार को महिला कॉन्स्टेबल से प्यार हो गया। महिला कॉन्स्टेबल की खुबशुरती उसे अपनी ओर खिंचने लगी। लेकिन अफसोस की वह प्यार एकतरफा था।


 महिला कॉन्स्टेबल थानेदार को कभी उस नजरिये से नहीं देखती थी। उसे पता तक नहीं था कि साहब का दिल उस पर आ गया है। जब उसे पता चला तो काफी हैरानी भी हुई। महिला सिपाही को इस बात का पता तब चला जब उसके थानेदार साहब ने उसे आई लव यू कहा। आई लव यू कहते ही महिला सिपाही गुस्सा हो गयी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो थानेदार साहब अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। 


महिला कॉन्स्टेबल तुरंत एसपी साहब के चैम्बर में पहुंच गयी और थानेदार साहब की शिकायत करने लगी। एसपी साहब ने महिला सिपाही की बातें सुनी उसके बाद थानेदार के सिर से इश्क का भूत उतारते हुए उसे सस्पेंड कर दिया। मामला उत्तरप्रदेश के बागपत जिले का है जहां एक थानेदार महिला सिपाही ने बदसलुकी करने पर सबक सिखाया। 


आरोपी थानेदार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि खेकड़ा कोतवाली में थानेदार साहब तैनात है जिनका नाम देवेंद्र त्यागी है जिन्होंने महिला सिपाही के साथ ड्यूटी पर बदसलूकी की। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि महिला सिपाही का आरोप जांच रिपोर्ट में सही पाया गया है। इसलिए इंस्पेक्टर डीके त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।