1st Bihar Published by: Tahsin Updated Mar 28, 2020, 1:43:49 PM
- फ़ोटो
PURNEA : कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने देश को लॉक डाउन कर दिया है. बिहार में पहले से ही लॉक डाउन का एलान कर दिया गया था. सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम बड़े कदम उठा रही है. ऐसे में समाज की एक तस्वीर ऐसी भी है कि अपने-अपने घरों में कैद लोग दूसरों को मनोरंजित करने के लिए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में पुर्णिया के धमदाहा से पूर्व विधायक कांग्रेस के अमरनाथ तिवारी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में उनके हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल वीडियो में लॉक डाउन के कारण पत्नी ने उन्हें घर मे ही बांध रखा है. वह, यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि दिन भर मोबाइल में रहते हैं, वीडियो में व्यस्त रहते हैं.
विधायक इस वीडियो में अपनी पत्नी से गुहार लगाते हुए दिख रहे हैं. वो गुहार लगा रहे हैं कि नहीं मैं अब मोबाइल नहीं छुऊंगा. फिर पीएम मोदी को कोसते हुए कहते हैं कि आप नहीं समझेंगे मोदी जी, आपकी पत्नी नहीं है, ये बात वीडियो में बार-बार दोहराते हैं. हालांकि एक और वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस वीडियो को एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया था. हालांकि इस वीडियो से सवाल भी खड़ा होते हैं. इस वीडियो में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत जीवन का भी मजाक उड़ाया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...