ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

एक महीने से गायब नाबालिग बच्ची मध्यप्रदेश से बरामद, दलालों ने उसे दो बार बेचा, भाई बनकर किया सौदा

JEHANABAD: एक महीने से गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद किया है। 14 साल की किशोरी बिहार के जहानाबाद की रहने वाली है जो दलालों के चंगुल में ऐसी फंसी की निकलना

एक महीने से गायब नाबालिग बच्ची मध्यप्रदेश से बरामद, दलालों ने उसे दो बार बेचा, भाई बनकर किया सौदा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: एक महीने से गायब नाबालिग लड़की को पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद किया है। 14 साल की किशोरी बिहार के जहानाबाद की रहने वाली है जो दलालों के चंगुल में ऐसी फंसी की निकलना मुश्किल हो गया था। दलालों ने उसे दो बार बेचा था। वह 3 नवंबर से ही अचानक लापता हो गयी थी जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। बच्ची को बहला फुसलाकर अरवल के धरमपुर निवासी संतोष पासवान ले गया था। 


मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है। जहां कोचिंग जाने के दौरान एक महीने पहले छात्रा टेहटा ओपी क्षेत्र से अचानक लापता हो गयी थी। बेटी के लापता होने के बाद पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर  मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला स्थित देवपुरा नागर गांव से छात्रा को बरामद किया। बच्ची दलाल के चंगुल में पड़ गयी थी उसे एक नहीं बल्कि दो बार बेचा गया था। 


मिली जानकारी के अनुसार एक लड़के के साथ छात्रा का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवक उसे छोड़कर भाग गया था। तभी अरवल के कुर्था निवासी संतोष पासवान लड़की को रोता देख उसके पास पहुंचा और बहलाफुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने गया के मनोज के हाथों 30 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया। फिर कुछ दिन साथ रखने के बाद मनोज एक अन्य महिला के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचा जहां उसने राजस्थान के मदन के हाथ बच्ची का सौदा कर दिया। 


मनोज ने मदन को बताया कि वो काफी गरीब है। लड़की उसकी बहन है। उसके पास पैसे नहीं है कि वो बहन को पढ़ा लिखा सके। मनोज ने डेढ़ लाख रुपये लेकर लड़की की शादी मदन से करा दी और पैसा मिलते ही नौ दो ग्यारह हो गया। इधर इस पूरे मामले की जांच में जहानाबाद पुलिस जुटी हुई थी पुलिस ने सबसे पहले कुर्था के संतोष पासवान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लड़की को बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स