Hindi News / news / बाढ़ प्रभावित जिलों में टली 9वीं और 10वीं की परीक्षा, शिक्षा विभाग का...

बाढ़ प्रभावित जिलों में टली 9वीं और 10वीं की परीक्षा, शिक्षा विभाग का फैसला

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 16, 2019, 9:26:29 PM

बाढ़ प्रभावित जिलों में टली 9वीं और 10वीं की परीक्षा, शिक्षा विभाग का फैसला

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है और सूबे के 12 जिले इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन बारह जिलों में लोग तमाम तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं. अब लोगों की परेशानियों को देख शिक्षा विभाग ने इन जिलों में होने वाली 9वीं और 10वीं की सावधिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. हालांकि बाकी जिलों में यह परीक्षा अपने तय तारीख पर आयोजित की जाएगी. शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा के लिए 17 जुलाई से 24 जुलाई तक का समय निर्धारित किया था. लेकिन राज्य में भारी बारिश के चलते आयी बाढ़ ने बारह जिलों में काफी तबाही मचायी है. बाढ़ की ताजा हालत को देख शिक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं को टालने का फैसला लिया है. हालांकि बाढ़ के चलते टली परीक्षाओं को इन जिलों में शिक्षा विभाग कब आयोजित करेगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.