1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 26, 2019, 7:16:21 PM
- फ़ोटो
PATNA: राज्य शिक्षा परियोजना ने सूबे के सभी DEO को एक निर्देश जारी किया है. इस निर्देश में पीएम के फिट इंडिया मूवमेंट का प्रसारण बच्चों को दिखाने का निर्देश जारी किया गया है. निर्देश जारी करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना की तरफ से यह कहा गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में पीएम का यह कार्यक्रम दिखाए जाने की व्यवस्था की जाए.
निर्देश के मुताबिक अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस कार्यक्रम को देखने की बात सुनिश्चित करने की बात कही गई है. बता दें कि 29 अगस्त को प्रधानमंत्री फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को फिट रहने का मंत्र देंगे. इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है.