ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रिया चक्रवर्ती पहुंची ईडी ऑफिस, पहले बोली थी..आज पेश नहीं होगी

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. रिया चक्रवर्ती ईडी ऑफिस पहुंच गई है. ईडी की टीम रिया से पूछताछ करने वाली हैं. पहले रिया ने कहा था कि वह हाजिर नहीं हो पाएगी. लेकि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. रिया चक्रवर्ती ईडी ऑफिस पहुंच गई है. ईडी की टीम रिया से पूछताछ करने वाली हैं. पहले रिया ने कहा था कि वह हाजिर नहीं हो पाएगी. लेकिन अचानक रिया ईडी ऑफिस पहुंच गई है. 

पहले बोली थी पेश नहीं होगी

रिया चक्रवर्ती से आज कहा था कि वह आज ईडी के सामने पेश नहीं होगी. इसको लेकर उन्होंने मजबूरी बताई थी. रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की थी कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए. इसको लेकर एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया था. लेकिन इस बीच अचानक रिया ईडी ऑफिस पहुंच गई हैं.



मनी लॉन्ड्रिंग केस में होने वाली हैं पूछताछ

रिया चक्रवर्ती से आज प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने हाजिर हुई. रिया चक्रवर्ती से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. रिया के पहले गुरुवार को उनके एक करीबी सैमुअल मिरांडा से ईडी ने पूछताछ की थी. ईडी किया पूछताछ मिरांडा से तकरीबन 9 घंटे तक चली थी. माना जा रहा है कि मिरांडा से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कई अहम जानकारियां हासिल की है और अब बारी रिया से पूछताछ की है.

प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को आज ईडी हेडक्वार्टर पहुंचने का समन भेजा था. सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों से की गई लेनदेन के मामले में रिया से पूछताछ होने वाली है. ईडी ने अब तक रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट से जो पूछताछ की है उसमें कई अहम जानकारियां उसके हाथ लगी है. रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह ने जो जानकारी दी है उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ की हेराफेरी की शिकायत दर्ज की गई है. इसी मामले को लेकर ईडी का कान खड़े हुए और उसने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है. दो चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ के बाद अब बारी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है.

टैग्स