ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

ED ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता का दर्ज किया बयान, दिल्ली में हुई पूछताछ

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का ईडी की टीम ने बयान दर्ज किया है. टीम ने केके सिंह ने दिल्ली में पूछताछ की है. इससे पहले सुशांत की बहन से ईडी ने कुछ दिन पहले ही पूछता

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का ईडी की टीम ने बयान दर्ज किया है. टीम ने केके सिंह ने दिल्ली में पूछताछ की है. इससे पहले सुशांत की बहन से ईडी ने कुछ दिन पहले ही पूछताछ किया था. 

कई लोगों से हो चुकी है पूछताछ

ईडी इससे पहले रिया चक्रवर्ती से तीन बार, उनके भाई और पिता, पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से कई बार पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावे सुशांत के कई दोस्त, बॉर्डीगार्ड और मैनेजर से भी पूछताछ कर चुकी है. पूछताछ के दौरान ईडी की टीम रिया, भाई शोविक और पिता का मोबाइल जब्त कर चुकी है. इसके अलावे सुशांत के अकाउंट हैंडल करने करने वाली जयंती साहा से भी ईडी पूछताछ की थी. जयंती से टीम यह पता लगाने में कोशिश कि थी कि अब तक सुशांत फिल्मों से कितना पैसा कमाए थे. 



सुशांत के पिता ने पैसा हड़पने का लगाया है आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इसके अलावे सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम पर 4.5 करोड़ का फिक्स डिपोजिट किया था, लेकिन उसमें से भी 2.5 करोड़ रुपए रिया ने निकाल लिया था.